Posts

Showing posts from April, 2021

बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाएं?

Image
  बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाएं? Posted on  January 18, 2016  by  Virjesh Singh             बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाएं? इस तरह के सवाल से एक बात तो साफ-साफ समझ में आती है कि आप बच्चों को वर्णमाला रटाना नहीं चाहते हैं। आप चाहते हैं कि बच्चों को वर्णमाला की समझ हो और वे उसका इस्तेमाल कर सकें। इस सिलसिले में सबसे पहली गुजारिश यही होगी कि आप बच्चे को पूरी की पूरी वर्णमाला रटाने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पाएंगे कि बच्चा कुछ समय बाद पूरी वर्णमाला भूल जाएगा। हो सकता है कि उसे कुछ वर्ण याद रह जाएं। इसके बाद आपकी प्रतिक्रिया होगी, “मैंने बड़ी मेहनत से बच्चों को वर्णमाला सिखाई थी, देखो छुट्टियों के बाद वे सब भूल गये।” वर्णों की आवाज़ और बनावट ऐसा करना बच्चे को कोरा कागज मानने की तरफ संकेत करता है। बच्चे खुद से भी सीखते हैं। अपनी अवधारणाएं बनाते हैं। वे जिन चीज़ों को खुद समझते हैं, उसे वे भूलते नहीं। इसलिए बेहतर होगी कि आप बच्चों को वर्णों के साथ एक सार्थक रिश्ता बनाने का मौका दें। वर्णों की पहचान से बच्चे को पढ़ना-लिखना सिखान...