लिंग

लिंग

नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए :
                               
मुझे पानी अच्छी लगती है।        मुझे पानी अच्छा लगता है।

मुझे दूध अच्छी लगती है।         मुझे दूध अच्छा लगता है।

हाथी जाती है।                   हाथी जाता है।
क के नीचे लिखे वाक्य गलत (अशुद्ध) हैं। ख के नीचे लिखे वाक्य ठीक (शुद्ध) हैं।
क्यों?
क के नीचे लिखे वाक्यों में लिंग का ध्यान नहीं रखा गया। लिंग का अर्थ है चिह्न का निशान। कोई शब्द पुल्लिंग है या स्त्रिलिंग इस बात का पता लिंग का ज्ञान होने से होता है। लड़का जाता ह;, लड़की जाती है। गाय दूध देती है; बैल हल चलाता है। मैअनिल की बहन हूँ; अनिल मेरा भाई है।
ऊपर लिखे वाक्यों से हमें पता चलता है कि पुल्लिंग के लिए क्रिया के अन्त में - ता है लगता है और स्त्रिलिंग के लिए क्रिया में - ती है लगता है।
हमने जाना : कोई शब्द पुरुष का बोध कराता है या स्त्री का, जिससे पता यह चले उसे लिंग कहते हैं।
1. पुल्लिंग - जो पुरुष का बोध कराए।
2. स्त्रिलिंग - जो स्त्री का बोध कराए।
पुल्लिंग, जैसे : लड़का, पुरुष, नर, मर्द, घोड़ा, बैल, फूल, तोता, कबूतर, राजा, भैंसा, टमामर, आलू, सन्तरा, अमरूद, केला।
स्त्रिलिंग, जैसे- लड़की, स्त्री, नारी, औरत, घोड़ी, गाय, कली, तोती, कबूतरी, रानी, भैंस, गोभी, भिंडी, नारंगी, खिरनी।
लिंग का कैसे पता चले?
संसार में दो तरह के पदार्थ हैं- सजीव, निर्जीव। सजीव दो प्रकार के हैं- पहले पुरुष को बताने वाले- पुल्लिंग। दूसरे स्त्री को बताने वाले- स्त्रिलिंग।
पुल्लिंग     स्त्रीलिंग
पुरुष        स्त्री
नर         नारी
मोर        मोरनी
बकरा       बकरी
बिलाव      बिल्ली
सिंह        सिंहनी
निर्जीव (बेजान) चीजों का लिंग कैसे पहचानें?
अपने से बड़ों - पिता, माता, चाचा, बुआ, बड़े भाई, बड़ीबहन आदि जब बोलें तो सुनो। जैसे माताजी कहें- 'तुम्हारी कमीज साफ है।' तो पता चला कि कमीज स्त्रीलिंग है। यदि कहें- 'तुम्हारा कुर्ता मैला है।' तो पता चला कि कुर्ता शब्द पुल्लिंग है।

Comments

Popular posts from this blog

अपठित गद्यांश-बरगद का पेड़