क्रिया


क्रिया

नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए -
सूर्य आकाश में चमक रहा है।
बालक हँस रहा है।
लता नाच रही है।
बस खड़ी है।
1. सूर्य आकाश में चमक रहा है। (चमक रहा है)
2. बालक हँस रहा है। (हँस रहा है)
3. लता नाच रही है (नाच रही है)
4. बस खड़ी है। (खड़ी है)
तोता बोल रहा है।
बालक भाग रहे हैं।
बालिका लिख रही है।
रेलगाड़ी आ रही है।
1. तोता बोल रहा है। (बोल रहा है)
2. बालक भाग रहे हैं। (भाग रहे हैं)
3. बालिका लिख रही है। (लिख रही है)
4. रेलगाड़ी आ रही है। ( आ रही है)
चमक रहा है, हँस रहा है, आदि किसी के नाम (संज्ञा) नहीं हैं। इनसेसंज्ञा के बारे में कुछ कहा जाता है। इनसे हमें किसी काम के करने या होने का पता चलता है।
हमने जाना- जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलेउन्हें क्रिया कहते हैं। क्रिया के बिना कोई वाक्य पूरा नहीं होता। जैसे-
लता .... अशोक, पुस्तक .....
अतुल कापी पर .... बस .....
इन्हें पूरा वाक्य बनाने के लिए क्रिया जोड़ना आवश्यक है। जैसे
लता हँसती है।
अशोक पुस्तक पढ़ता है।
अतुल कापी पर लिख रहा है।
बस आ गई है।
करके देखिए :
वाक्यों में से क्रिया चुनकर सामने के खाली स्थान पर लिखिए :
वाक्य क्रिया
हम सब केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं पढ़ते हैं
कमला विद्यालय को जा रही है। ......
तुम क्या करते हो? ......
यहाँ बच्चे खेलेंगे. ......
हम सब आँखों से देखते हैं। ......
पंक्तियों में खाली स्थान पर क्रिया लिखो :
भक्त मंदिर में ..............
चाचाजी मुंबई से कब .............. ?
माताजी तीन दिन बाद अमृतसर ..............
मैं उत्तीर्ण हो गया तो तुम्हें मिठाई ..............
पंक्तियों के अंत में दो-दो क्रियाएँ लिखी हैं। जो क्रिया ठीक होउसे खाली स्थान पर लिखिए :
घंटी ............. (गाती हैं, बजती है)
पक्षी .............. (बोलते, चहचहाते हैं)
मैं पुस्तक .............. (लिखती हूँ, पढ़ता हूँ)
बच्चे बाग में .............. (सोते हैं, खेलते हैं)
खाली स्थानों पर ठीक संज्ञा लिखिए :
.............. पढ़ता हूँ.
.............. क्या कर रहे हो?
.............. कहाँ जा रहा है?
.............. स्कूल कितने बजे जाती हैं?

Comments

Popular posts from this blog

अपठित गद्यांश-बरगद का पेड़