विशेषण
विशेषण
इन वाक्यों को पढ़िए :
- यह मोटा आदमी है।
- वह पतला आदमी है।
- यह ऊँचा पेड़ है।
- वह छोटा पौधा है।
- यह सुन्दर फूल है।
- पहले वाक्य में मोटा शब्द आदमी की विशेषता है।
- दूसरे वाक्य में पतला शब्द बालक की विशेषता है।
- तीसरे वाक्य में ऊँचा शब्द पेड़ की विशेषता है।
- चौथे वाक्य में छोटा शब्द पौधे की विशेषता है।
- पाँचवें वाक्य में सुन्दर शब्द फूल की विशेषता है।
मोटा, पतला, ऊँचा, छोटा, सुन्दर आदि शब्द विशेषण हैं, क्योंकि येकिसी की विशेषता बतलाते हैं।
हमने जाना : जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएँ वेविशेषण कहलाते हैं।
- अशोक टोपी पहनता है। (गुण)
- अतुल गन्दी टोपी पहनता है। (दोष)
- मेरे पास तीन पेंसिलें हैं। (संख्या)
- ग्वाला बहुत-सा दूध लाता है। (परिमाण या नाप-तौल)
- यह पुस्तक मेरी है। (संकेत)
- वह कौन-सी पुस्तक चाहता है? (प्रश्न)
किसी मनुष्य, पशु, पक्षी, स्थान या भाव की विशेषता पाँच प्रकार सेबताई जा सकती है :
गुण-दोष बताकर - (गुणवाचक विशेषण)
संख्या (गिनती) बताकर - (संख्यावाचक विशेषण)
नाप-तौल बताकर - (परिमाणवाचक विशेषण)
संकेत करके - (संकेतवाचक विशेषण)
प्रश्न करके - (प्रश्नवाचक विशेषण)
विशेषण शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (खूबी)बतलाते हैं। विशेषण किसी का वर्णन करते हैं कि वह कैसाहै।
पेड़ कैसा है? ऊँचा
आदमी कैसा है? मोटा
बालक कैसा है? पतला
पौधा कैसा है? छोटा
फूल कैसा है? सुन्दर
दूध कितना है? बहुत-सा
पेंसिलें कितनी हैं? तीन
विशेषण जिसकी विशेषता बताए उसे विशेष्य कहते हैं।
नीचे लिखे वाक्य देखिए :
वाक्य विशेषण विशेष्य
यह पेंसिल अच्छी है। अच्छी पेंसिल
वह मनुष्य मोटा है। मोटा मनुष्य
तुम चतुर हो। चतुर तुम
छोटी लड़की को बुलाओ। छोटी लड़की
हमारा घोड़ा सफेद है। सफेद घोड़ा
यह घर हमारा है। हमारा घर
नीचे लिखे शब्दों में जो विशेषण हैं उनके नीचे रेखा खींचो :
अच्छी बालिका मधुर फल
काम की पुस्तक सरकारी आदमी
भारत का सैनिक योग्य छात्र
नीला कोट पीली चुनरी
Comments
Post a Comment