वचन
वचन
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए:
एक लड़का पढ़ रहा है। दो लड़के पढ़ रहे हैं। एक लड़का पढ़ता है। दो लड़के पढ़ते हैं। लड़की लिखती है। लड़कियाँ लिखती हैं। तोता बोलता है। तोते बोलते हैं। यह अण्डा है। ये अण्डे हैं। यह बछड़ा है। ये बछड़े हैं। यह गौ है। ये गौएँ हैं। यह भैंस है। ये भैंसें हैं।
यह पेंसिल है। ये पेंसिलें हैं।
ऊपर जो वाक्य बायीं तरफ लिखे हैं वे एक को और जो वाक्य दायीं तरफ लिखे हैं वे बहुत को बतलाते हैं। जो एक को बताएँ वे
एकवचन हैं। जो दो या अधिक को बताएँ वे बहुवचन हैं।
हमने जाना -
- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से यह पता चले कि वह एक है या अनेक, उसे वचन कहते हैं।
- एक को बताने वाला शब्द एकवचन और अनेक (बहुत) को बताने वाला शब्द बहुवचन होता है।
- एकवचन के साथ एकवचन की क्रिया लगती है और बहुवचन के साथ बहुवचन की क्रिया लगती है।
ध्यान से देखो; एकवचन से बहुवचन कैसे बनते हैं :
कुछ शब्दों के अंत में एँ लगाने से बहुवचन बनता है। जैसे-
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन रात रातें बात बातें आँख आखें पुस्तक पुस्तकें माला मालाएँ पाठशाला पाठशालाएँ
कुछ शब्दों के अन्त में याँ जोड़ने से -
टोपी टोलियाँ रीति ...... नाली ........ टोकरी .......
कुछ शब्दों में अनुस्वार आ जाड़ने से -
कुटिया कुटियाँ खटिया खटियाँ गुड़िया ........ लुटिया ........
कुछ शब्दों के अन्त में ए जोड़ने से -
घोड़ा घोड़े कुत्ता कुत्ते चीता ..... पंखा ..... गधा ..... केला .....
करके देखिए :
1. नीचे लिखे शब्दों के बहुवचन लिखिए -
घड़ी घड़ियाँ सीढ़ी .......
कपड़ा ....... चिड़िया .......
लड़की ....... अध्यापिका .......
2. नीचे लिखे शब्दों के एकवचन लिखिए -
आँखें ....... बहनें ........
धाराएँ ....... मोटरें ........
रोटियाँ ....... स्त्रियाँ ........
3. वाक्य ठीक करके लिखिए -
अ- सब लड़की ने गीत सुनाया।
सब लड़कियों ने गीत सुनाया।
ब- कौआ पेड़ पर बैठे हैं।
....
द- सारी पुस्तक मेज पर पड़ी हैं।
....
य- सब बच्चे को मिठाई दो।
.......
Comments
Post a Comment