लुई ब्रेल गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखिए।
लुई ब्रेल का जन्म पेरिस के निकट एक कस्बे में 4 जनवरी, 1809 को हुआ था।
बाल्यावस्था में पिता की कार्यशाला के एक नुकीले औजार से आँख में चोट लग जाने के
कारण उनकी दृष्टि सदा के लिए जाती रही। पर लुई ने हार नहीं मानी। उसके पिता ने
उसके लिए एक पतली छड़ी बना दी। इसके सहारे वह अपना रास्ता खोजने लगा।
सन् 1819 में वह पेरिस के एक स्कल में पढ़ने के लिए गया। यह ब्लाइंड स्कूल था। यहाँ पर
पढ़ाई करते हुए उसने चमड़े की चप्पलें बनाने तथा कुर्सी बुनने का काम सीखा। शाम के
समय लुई पियानो बजाता था।वहीं रहकर लई ने 15 वर्ष की आयु में इस क्रांतिकारी लिपि का आविष्कार कर
दिखाया।
1.लुई ब्रेल का जन्म कहाँ हुआ था?
2.उनकी दृष्टि शक्ति कैसे चली गई?
3.वह अपना रास्ता कैसे ढूँढते थे?
4.वह जन्म के कितने साल के बाद पढ़ने
के लिए गए?
5.उन्होंने उस स्कूल में क्या सीखा?
6.वह शाम को क्या करते थे?
7.उन्होंने जिस लिपि का आविष्कार किया
उसका नाम क्या है?
8.लुई ब्रेल के पिता ने उसकी कैसे
सहायता की?
Comments
Post a Comment