हिंदी दिवस 2021

सांस्कृतिक विरासत में जिसने बढ़ाया मान हमारा,

हिंदी है गौरव गान हमारा, हिंदी है गौरव गान हमारा


विश्व पटल पर स्वाभिमान की आशा है,

कौन कहता है हिंदी सिर्फ एक भाषा है

बदलते वक्त ने हमको मुश्किल में रखा है,

पर फिर भी हमने हिंदी को दिल में रखा है,

खुद से खुद का मुलाकात है हमारे लिए,

ये हिंदी भाषा नही, जज्बात है हमारे लिए,

कला ,साहित्य के क्षेत्र में योगदान अमूल्य है,

जिससे जीवन का सार सिखा, वो हिंदी अतुल्य है

भाषा व्यक्तित्व का आधार है,

भाषा इंसानियत में निखार है

भाषा बर्बरता से अलगाव है, 

भाषा सामाजिक मजधार में नाव है,

जो नफरत की दीवार तोड़े, उसका अभिलाषी हूं,

हां मैं हिंदी-भाषी हूं, हां हां मैं हिंदी भाषी हूं

आओ मिलकर करतें हैं स्वयं ही गुणगान हमारा,

हिंदी है गौरव गान हमारा, हिंदी है गौरव गान हमारा 

हिंदी के विषय में कुछ रोचक व ज्ञानवर्द्धक जानकारी

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है हिंदी. यह देश के करोड़ों लोगों की मातृभाषा है लेकिन फिर भी हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं कह सकते कि वे इस भाषा के बारे में सब कुछ जानते हैं, मैं यहाँ हिंदी भाषा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बता रहा हूँ , जिनके बारे में शायद काम ही लोग जानते होंगे...


1. हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है |


2. हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है |


3. हिंदी शब्द पर्सियन के 'हिंद' शब्द से बना है, इसका मतलब सिंधु नदी के क्षेत्र से है |


4. संविधान सभा ने हिंदी भाषा को आध‍िकारिक भाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को चुना था , इसी वजह से 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |,


5. 1981 में बिहार ने उर्दू भाषा की जगह हिंदी भाषा को कार्यालयों में जगह दी, इसी के साथ बिहार हिंदी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया |


6. 1965 में हिंदी को भारत की आध‍िकारिक भाषा के रूप में स्वीकार कर लिया गया |


7. लगभग 600 मिलियन लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं |


8. 1805 में छपी *लल्लू लाल की किताब 'प्रेम सागर' को हिंदी की पहली किताब माना जाता है | इस किताब में भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है |


9. मार्केट में हिंदी टाइपराइटर मशीन 1930 में आई थी |


10. हिंदी की स्क्रिप्ट फोनेटिक (शब्द उच्चारण) पर आधारित है , यह जैसे बोली जाती है, वैसे ही लिखी भी जाती है |


11. यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के लगभग 45 विश्वविद्यालय सहित पूरे विश्व के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई व सिखाई जाती है, और यह कोर्स में शामिल है |


12. इंटरनेट पर हिंदी सन 2000 में अस्तित्व में आई, जब हिंदी का पहला वेबपोर्टल *वेबदुनिया डॉट कॉम शुरू हुआ। अत: हिन्दी को इंटरनेट के जरिए विश्व भर से व्यापक रूप से जोड़ने का श्रेय वेबदुनिया को जाता है, जिसके बाद से आज तक हिंदी निरंतर बढ़ रही है |*


13. हिंदी संस्कृत का अपभ्रंश है। संस्कृत को देवों की भाषा भी कहा जाता है | हिंदी और संस्कृत दोनों को देवनागरी लिपि में ही लिखा जाता है। देवनागरी लिपि का मतलब होता है देवों के यहाँ लिखी जाने वाली लिपि |


14. भाषाई रूप से हिंदी और उर्दू दोनों एक ही भाषाएँ हैं | हिंदी को जहाँ देवनागरी script में लिखा जाता है और इसमें संस्कृत के शब्दों की भरमार है | वहीं उर्दू को पर्सियन script में लिखा जाता है औऱ इसमें पर्सियन शब्द ज्यादा  हैं |


15. अंग्रेजी भाषा में कई सारे words को हिंदी से भी लिया गया है। जैसे Thug-ठग, Avatar-अवतार, Yoga-योग, Guru-गुरू, Karma-कर्म आदि |ये तो बस example हैं |


         🙏🙏*



पढ़ने वाला शब्द पढ़े पर

 लिखने वाला मनभाव लिखे।

जिसकी जैसी मनोदशा हो

उसको वैसा अर्थ दिखे।।

उस भाषा की बात करें क्या 

जिसमें सपने आते हैं।

नींद में भी न भूले जिसको

जागे में दूर जाते हेै।।

यह सोना-जगना हेै या 

यह जगना- सोना हेै।

समृद्ध हिन्दी को विश्वगुरु

भारत की भाषा होना हैै।।

लाखों चतुराई, करोड़ों प्रपंच

 भले ही रचे जाएँ

लेकिन समृद्ध सुशोभित 

सुंदरता पर आँच न आए।।

यह कल्याणी हेै, 

रोम-रोम का जज्बात इसमें मिलता है।

यह कुसुम हेै हिन्दी का 

सपने में भी खिलता है।।









Comments

Popular posts from this blog

अपठित गद्यांश-बरगद का पेड़