अपठित गद्यांश - राम सेतु और गिलहरी का योगदान Quiz

 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।

आज से हजारों साल पहले जब दुष्ट रावण माता सीता को अगवा करके लंका ले गया, तो हनुमान जी ने समुद्र की सीमा लांघ कर माता सीता का पता लगाया। भगवान राम। को माता सीता को। रावण की कैद से छुड़ाने के लिए लंका जाना चाहते थे, लेकिन इतनी बड़ी वानर सेना को। समुद्र पार करवाना एक बड़ी चुनौती था। ऐसे में वानर सेना ने समुद्र में पुल बनाने का निर्णय किया। उन्होंने पत्थरों पर राम का नाम लिखा और पुल बनाना शुरू कर दिया। वैसे तो पत्थर पानी में डूब जाते है, लेकिन भगवान राम के नाम से वो तैरने लगे। ये देखकर पूरी वानर सेना उत्साह के साथ राम नाम लेकर पुल बनाने लगी।।उस समय वहां एक छोटी सी गिलहरी भी थी, जो मुंह में कंकड़ पकड़कर नदी में डालती थी। काफी देर से वह ऐसा ही कर रही थी, की अचानक उसे ऐसा करते हुए एक वानर ने देख लिया। वानर ने गिलहरी को देखकर कहा, “ तुम ये क्या कर रही हो? यहां से दूर हट जाओ वरना तुम बड़े बड़े पत्थरों के बीच दब जाओगी।”

प्रश्नों के लिए नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें।

https://notebooklm.google.com/notebook/84cc35b2-0996-4fc7-812d-0c78224d48d1?artifactId=f7245140-b1e4-40be-a03d-7f45009f3017

Comments

Popular posts from this blog

अपठित गद्यांश-बरगद का पेड़