Posts

Showing posts from August, 2019

हिंदी लिखने का तरीका

https://www.youtube.com/watch?v=M-eTWHth-hk

हिंदी सप्ताह 2018

Image

कारक

कारक तुलना कीजिए : १. सिपाही ने चोर को पकड़ा। सिपाही चोर पकड़ा। २. अशोक पुल पर खड़ा था। अशोक पुल खड़ा था। ३. पेड़ से पत्ते गिरेंगे। पेड़ पत्ते गिरेंगे। ऊपर जो वाक्य पहले लिखे हैं, उनके अर्थ ठीक समझ में आते हैं। दूसरे वाक्यों के अर्थ ठीक समझ में नहीं आते। ठीक अर्थ बताने के लिए शब्दों के साथ 'ने', 'पर', 'से' आदि चिह्न लगाए जाते हैं। इन्हें विभक्तियाँ कहते हैं। इन्हें ही कारक के चिह्न भी कहा जाता है। हमने जाना :  शब्द के उस रूप को कारक कहते हैं, जिससे संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ सम्बन्ध जाना जाए। चिह्न अर्थ कारक ने जो काम करे कर्ता को जिस पर काम का प्रभाव पड़े कर्म से जिसके द्वारा काम हो करण के लिए जिसके लिए काम हो सम्प्रदान से जिससे कोई वस्तु अलग हो अपादान का, के, की जो किसी से सम्बन्ध बताए सम्बन्ध में, पर या स्थान हो ...

वचन

वचन नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए: एक लड़का पढ़ रहा है। दो लड़के पढ़ रहे हैं। एक लड़का पढ़ता है। दो लड़के पढ़ते हैं। लड़की लिखती है। लड़कियाँ लिखती हैं। तोता बोलता है। तोते बोलते हैं। यह अण्डा है। ये अण्डे हैं। यह बछड़ा है। ये बछड़े हैं। यह गौ है। ये गौएँ हैं। यह भैंस है। ये भैंसें हैं। यह पेंसिल है। ये पेंसिलें हैं। ऊपर जो वाक्य बायीं तरफ लिखे हैं वे एक को और जो वाक्य दायीं तरफ लिखे हैं वे बहुत को बतलाते हैं। जो एक को बताएँ वे एकवचन  हैं। जो दो या अधिक को बताएँ वे  बहुवचन  हैं। हमने जाना - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से यह पता चले कि वह एक है या अनेक, उसे वचन कहते हैं। एक को बताने वाला शब्द एकवचन और अनेक (बहुत) को बताने वाला शब्द बहुवचन होता है। एकवचन के साथ एकवचन की क्रिया लगती है और बहुवचन के साथ बहुवचन की क्रिया लगती है। ध्यान से देखो; एकवचन से बहुवचन कैसे बनते हैं : कुछ शब्दों के अंत में एँ लगाने से बहुवचन बनता है। जैसे- एकवचन बहुवचन एकवचन बह...

लिंग

लिंग नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए : क ख मुझे पानी अच्छी लगती है। मुझे पानी अच्छा लगता है। मुझे दूध अच्छी लगती है। मुझे दूध अच्छा लगता है। हाथी जाती है। हाथी जाता है। क के नीचे लिखे वाक्य गलत (अशुद्ध) हैं। ख के नीचे लिखे वाक्य ठीक (शुद्ध) हैं। क्यों? क के नीचे लिखे वाक्यों में लिंग का ध्यान नहीं रखा गया। लिंग का अर्थ है चिह्न का निशान। कोई शब्द पुल्लिंग है या स्त्रिलिंग इस बात का पता लिंग का ज्ञान होने से होता है। लड़का जाता ह;, लड़की जाती है। गाय दूध देती है; बैल हल चलाता है। मैअनिल की बहन हूँ; अनिल मेरा भाई है। ऊपर लिखे वाक्यों से हमें पता चलता है कि पुल्लिंग के लिए क्रिया के अन्त में  - ता है  लगता है और स्त्रिलिंग के लिए क्रिया में  - ती है  लगता है। हमने जाना : कोई शब्द पुरुष का बोध कराता है या स्त्री का, जिससे पता यह चले उसे लिंग कहते हैं। 1.  पुल्लिंग  - जो पुरुष का बोध कराए। 2.  स्त्रिलिंग  - जो स्त्री का बोध कराए। पुल्लिंग, जैसे : लड़का, पु...

सर्वनाम

सर्वनाम नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए : 1. राम ने कहा- राम कक्षा में प्रथम आएगा। राम ने कहा- मैं कक्षा में प्रथम आऊँगा। 2. सुनीति की माता ने कहा- सुनीति अच्छी लड़की है। सुनीति की माता ने कहा- तू अच्छी लड़की है। 3. हम हमारे घर जा रहे हैं। हम अपने घर जा रहे हैं। 4. राम रोहतक में रहता है। राम एक किसान है। राम रोहतक में रहता है। वह एक किसान है। 5. लता यहाँ है। लता ने मधुर गीत गाया। लता यहाँ है। उसने मधुर गीत गाया। 6. छात्राएँ आ गईं। छात्राएँ पढ़ने लगीं। छात्राएँ आ गईं और वे पढ़ने लगीं। ऊपर जो वाक्य लिखे हैं, उनमें- मैं, तू, अपने, वह, उसने, वह,  ये सब शब्द सर्वनाम हैं। इन्हें सर्वनाम इसलिए कहते हैं कि ये सब संज्ञाओं के स्थान पर काम आते हैं। नीचे लिखे शब्द सर्वनाम हैं : वह-वे, यह-ये, मैं-हम, तू-तुम, आप, कौन, कौन-सा, क्या, जो हमने जाना : संज्ञा के बदले में जो शब्द प्रयोग किये जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं। कमला कमला के घर बैठी कमला की पुस्तक पढ़ रही है। ऊपर लिखा वाक्य सुन्दर नहीं लगता। इसलिए आओ पहली बार के बाद 'कमला' के स्थान पर सर्वना...

विशेषण

विशेषण इन वाक्यों को पढ़िए : यह मोटा आदमी है। वह पतला आदमी है। यह ऊँचा पेड़ है। वह छोटा पौधा है। यह सुन्दर फूल है। पहले वाक्य में मोटा शब्द आदमी की विशेषता है। दूसरे वाक्य में पतला शब्द बालक की विशेषता है। तीसरे वाक्य में ऊँचा शब्द पेड़ की विशेषता है। चौथे वाक्य में छोटा शब्द पौधे की विशेषता है। पाँचवें वाक्य में सुन्दर शब्द फूल की विशेषता है। मोटा, पतला, ऊँचा, छोटा, सुन्दर आदि शब्द विशेषण हैं, क्योंकि येकिसी की विशेषता बतलाते हैं। हमने जाना : जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएँ वेविशेषण कहलाते हैं। अशोक टोपी पहनता है। (गुण) अतुल गन्दी टोपी पहनता है। (दोष) मेरे पास तीन पेंसिलें हैं। (संख्या) ग्वाला बहुत-सा दूध लाता है। (परिमाण या नाप-तौल) यह पुस्तक मेरी है। (संकेत) वह कौन-सी पुस्तक चाहता है? (प्रश्न) किसी मनुष्य, पशु, पक्षी, स्थान या भाव की विशेषता पाँच प्रकार सेबताई जा सकती है : गुण-दोष बताकर - (गुणवाचक विशेषण) संख्या (गिनती) बताकर - (संख्यावाचक विशेषण) नाप-तौल बताकर - (परिमाणवाचक विशेषण) संकेत करके - (संकेतवाचक विशेषण)...

क्रिया

क्रिया नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए - सूर्य आकाश में चमक रहा है। बालक हँस रहा है। लता नाच रही है। बस खड़ी है। 1. सूर्य आकाश में चमक रहा है। (चमक रहा है) 2. बालक हँस रहा है। (हँस रहा है) 3. लता नाच रही है (नाच रही है) 4. बस खड़ी है। (खड़ी है) तोता बोल रहा है। बालक भाग रहे हैं। बालिका लिख रही है। रेलगाड़ी आ रही है। 1. तोता बोल रहा है। (बोल रहा है) 2. बालक भाग रहे हैं। (भाग रहे हैं) 3. बालिका लिख रही है। (लिख रही है) 4. रेलगाड़ी आ रही है। ( आ रही है) चमक रहा है, हँस रहा है, आदि किसी के नाम (संज्ञा) नहीं हैं। इनसेसंज्ञा के बारे में कुछ कहा जाता है। इनसे हमें किसी काम के करने या होने का पता चलता है। हमने जाना- जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलेउन्हें क्रिया कहते हैं। क्रिया के बिना कोई वाक्य पूरा नहीं होता। जैसे- लता .... अशोक, पुस्तक ..... अतुल कापी पर .... बस ..... इन्हें पूरा वाक्य बनाने के लिए क्रिया जोड़ना आवश्यक है। जैसे लता हँसती है। अशोक पुस्तक पढ़ता है। अतुल कापी पर लिख रहा है। बस आ गई है। करके देखिए : वाक्...

संज्ञा[

संज्ञा कमला पढ़ रही है। बन्दर नाच रहा है। मैं दिल्ली में रहती हूँ। यह अशोक की पेंसिल है। नीचे के वाक्यों को देखो : 1. कमला पढ़ रही है। 2. बन्दर नाच रहा है। 3. मैं दिल्ली में रहती हूँ। 4. यह अशोक की पेंसिल है। बालिका - एक लड़की का नाम है। बन्दर - एक पशु का नाम है। दिल्ली - एक स्थान (नगर) का नाम है। अशोक - एक बालक का नाम है। पेंसिल - एक वस्तु का नाम है। किसी के भी नाम को संज्ञा कहते हैं। हमने जाना : जो शब्द किसी मनुष्य, जीव, स्थान या वस्तु का नाम बताएँ उन्हें संज्ञा कहते हैं। 1. हर एक मनुष्य का कोई न कोई नाम है। जैसे- हरि, अशोक,अकबर, एंथनी, रीटा, लता, आशा, नजमा आदि। 2. हर एक पशु का कोई नाम है। जैसे- गाय, घोड़ा, बन्दर,रीछ, हाथी, बकरी आदि। 3. हर एक स्थान का कोई नाम है। जैसे- भारत, इंग्लैंड,दिल्ली, मैसूर, चाँदनी चौक, स्कूल आदि। 4. हर एक वस्तु का कोई न कोई नाम है। जैसे- पेंसिल,कागज, पुस्तक, पेड़, पत्ता, फूल, मेज, कुर्सी आदि। येशब्द नाम संज्ञा हैं। करके देखें : नीचे लिखे वाक्यों में जो संज्ञा हैं उनके नीचे रेखा खींचिए : 1. अ...